फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रोजगार मेले में सीएम योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र, 401 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

Mon, 02 Sep 2024 11:24 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

CM Yogi Adityanath Moradabad visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मुरादाबाद के दौरे पर हैं। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इससे पहले डिप्टी एसपी की पासिंग आउट परेड की सलामी ली। सीएम को दौरे को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है। 
विज्ञापन
मुरादाबाद के पुलिस अकादमी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को मुरादाबाद में आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे यूपी देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। उसी तरह मुरादाबाद यूपी के विकास का ग्रोथ इंजन बनेगा। यहां से सालाना 15 से 20 हजार करोड़ का निर्यात हो रहा है। मुरादाबाद धीरे-धीरे निर्यात का हब बनता जा रहा है। इससे पहले सीएम ने पुलिस अकादमी में आयोजित डीएसपी की पासिंग आउट परेड में सलामी ली। सीएम ने कहा कि सभी डीएसपी जिम्मेदारी और लगन के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं।

विज्ञापन


रामपुर रोड स्थित आर्यभट्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वृहद रोजगार मेले एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मुख्यमंत्री पहुंचे, जहां उनका मंत्रियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दाैरान सात हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। साथ ही सीएम ने 401 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। 2500 युवाओं को टैबलेट बांटे गए और 175 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया।

कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करने सीएम ने कहा कि सरकार असंभव कार्य को संभव बना रही है। भाजपा सरकार से पहले प्रदेश में त्योहारों पर दंगे होते थे। बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। 2017 के बाद प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। भाजपा सरकार तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करती। सरकार सुरक्षा के साथ विकास पर भी विशेष ध्यान दे रही है। मुरादाबाद से सौ किमी. दूर जेवर में सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन रहा है। उसके पास में ही फिल्म सिटी बन रही है। गंगा एक्सप्रेसवे निर्माणाधीन है। इन परियोजनाओं से रोजगार के साथ जीवन सहज होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी, संसदीय कार्य राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, सत्यपाल सिंह सैनी, गोपाल अंजान, जिलाध्यक्ष आकाश पाल आदि मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी पर हमलावर रहे सीएम
अपने संबोधन के दाैरान सीएम ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। सीएम ने कहा कि सपा सरकार में जब कोई भर्ती निकलती थी, तब चाचा-भतीजे वसूली पर निकल पड़ते थे। लोग वसूली की भेंट चढ़ जाते थे। ऊपर से प्रदेश का माहौल खराब रहता था। अब कानून व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त है। अपराधियों के प्रति सरकार का रवैया जीरो टालरेंस का है। अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

सर्वेश सिंह के नाम पर प्रवेश द्वार, प्रतिमा भी लगेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवसर पूर्व सांसद सर्वेश सिंह को याद करने का है। एमडीए द्वारा निर्मित मुरादाबाद के प्रवेश द्वार का नाम अब पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के नाम पर होगा। उनके नाम पर एक पार्क भी होगा और उनकी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। सर्वेश सिंह के जीवन को एक निर्भीक, सच्चे राष्ट्र भक्त के रूप में याद किया जाएगा। वे देश के सच्चे सपूत थे। बता दें कि सर्वेश सिंह 2014 के चुनाव में मुरादाबाद के सांसद बने थे। बीते लोकसभा चुनाव में मतदान के बाद उनका निधन हो गया था।

युवा और किसान भी करेंगे हवाई सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए मूंढापांडे में प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट शुरू किया। पहले लोग सवाल उठाते थे कि दिल्ली यहां से नजदीक है, तो मूंढापांडे में एयरपोर्ट की क्या जरूरत है, लेकिन प्रदेश सरकार ने इन सवालों की तरफ ध्यान नहीं दिया। यहां से सिर्फ व्यवसायी, नेता और निर्यातक ही उड़ान नहीं भरेंगे। युवा और किसान भी हवाई यात्रा कर सकेंगे।

साढ़े छह लाख युवाओं को दी सरकारी नौकरी
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि प्रदेश सरकार ने निष्पक्षता के साथ अभी तक साढ़े छह लाख युवाओं को नौकरी दी है। 74 प्रशिक्षु डिप्टी एसपी आज पासिंग आउट परेड से निकले हैं, इसमें 18 बेटियां हैं। 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती परीक्षा संपन्न हो चुकी है। अभी 40 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती और होगी। दो लाख लोगों को नौकरियां देनी है। पौने दो लाख लोगों को निवेश से नौकरियां मिलेगी। यूपी अर्थव्यवस्था के मामले में महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे स्थान पर है। प्रति व्यक्ति आय चौगुनी होगी।

सीएम के हाथ से 10 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
रोजगार मेले में 7,220 युवाओं को नियुक्ति पत्र साैंपे गए। इसमें 10 युवाओं को सीएम ने नियुक्ति पत्र दिए। सीएम के हाथ से नियुक्ति पत्र पाने वालों में मंजीत कुमार, श्वेता वर्मा, हिमांशु कुमार, सजल वत्स, सौरभ कुमार, योगी कुमार, वंदना, सोनाक्षी, सुमित कुमार और मनीष शामिल रहे। अन्य युवाओं को दूसरे अतिथियों ने नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुरादाबाद में गुरु जंभेश्वर के नाम से यूनिवर्सिटी खुलने जा रही है। अब बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

खिलाड़ियों के लिए भी खोला विश्वविद्यालय
सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार की मदद से मेरठ में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर खेल विश्वविद्यालय खोला गया है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक में पदक जीतकर आई है। इसमें दो खिलाड़ी यूपी के हैं। ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक युवा का हर काम देश के नाम पर होना चाहिए। देश सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें