फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी का हमला, कहा-सपा के लोग तमंचे की फैक्टरी लगाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं

Tue, 08 Feb 2022 05:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मंगलवार को ठाकुरद्वारा के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में अब अपराधी अपनी जान की भीख मांगते हैं। 
विज्ञापन
संबोधित करते हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, सपा के लोग तमंचे की फैक्टरी लगाते थे, हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं। सपा कार्यकाल में प्रदेश में 700 दंगे हुए, भाजपा शासन में प्रदेश में एक भी दंगे नहीं हुए। अब बहन-बेटियों को छेड़ने की किसी की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन


ठाकुरद्वारा के सनातन धर्म हिंदू इंटर कॉलेज के मैदान पर हुई जनसभा में सीएम ने कहा, सपा के लोग तमंचे की फैक्टरी लगाते थे, गरीबों और जानवरों को लूटते थे, लेकिन हम डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं। यहां बने तोप, गोले भारत की सीमा पर जब मुरादाबाद का जवान लेकर जाएगा और गड़गड़ाएगा तो पाकिस्तान के छक्के छूट जाएंगे। 

हम राष्ट्र की सुरक्षा की बात करते हैं, वे लोग गरीबों को लूटने की बात करते हैं। हम राष्ट्रवाद की बात करते हैं, वे लोग जातिवाद की बात करते हैं। हम सबका साथ, सबका विकास की बात करते हैं, वे लोग अपने परिवार के कल्याण की बात करते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पहले बहन-बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। शोहदे छेड़ते थे। सूर्य अस्त होने के साथ ही व्यापारी घर भागने की कोशिश करता था। सीएम ने कहा, पिछली सरकार में दंगे होते थे। लूट-छिनौती होती थी। गरीब का पैसा लूट लिया जाता था। लोगों से पूछा, उनका पैसा कहां जाता था बताओ..इत्र वाले मित्र के घर में। 
विज्ञापन

इसीलिए हम इत्र वाले मित्र के लिए बुलडोजर लेकर आए हैं। माफिया और गरीबों को लूटने वालों के घरों पर ही बुलडोजर चल रहा है।  मुरादाबाद और संभल ने भी दंगों की त्रासदी को झेला है। लेकिन, अब प्रदेश में अपराधी अपनी जान की भीख मांगते हैं। उन्होंने कहा कि अब कांवड़ यात्रा निकाली जाती है, किसी की हिम्मत नहीं कि वह कांवड़ यात्रा रोक ले। 

उन्होंने सरकार की पांच साल की उपलब्धियां भी गिनाई। कहा, इनकी सरकार में गरीबों को मकान नहीं मिलते थे। हमारी सरकार ने पांच साल में 43 लाख 50 हजार लोगों मकान देने का काम किया है। डबल इंजन की सरकार का जिक्र करते हुए योगी ने लोगों से पूछा, डबल डोज राशन मिल मिल रहा ना। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें