एसपी क्राइम ने बताया कि बिलारी पुलिस ने मार्च 2021 में पशु बरामद किए थे। उस समय मौके से पकड़े गए तीन आरोपियों ने अपने चौथे साथी का नाम अकरम बताया था और उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस टीम को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने इस नंबर की डिटेल निकलवाई तो पता चला आरोपी का नाम अकरम नहीं, बल्कि यामीन है। आरोपी को संबंधित बिलारी थाने में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।