फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति का फर्जी पदाधिकारी बन उर्वरक लाइसेंस हथियाने वाले पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। औद्यानिक उत्पादक एवं विपणन सहकारी समिति लि. कांकरखेड़ा का फर्जी पदाधिकारी बनने के बाद कृषि विभाग से साठगांठ कर उर्वरक बेचने का लाइसेंस जारी करा कई साल तक व्यवसाय करने के आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुद के असली पदाधिकारी होने का दावा करने वाले लोगों की शिकायत के बाद एसएसपी के आदेश पर थाना डिलारी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके बाद से जिले में उद्यान विभाग की निष्क्रिय समितियों व समिति के फर्जी पदाधिकारी बन उर्वरक लाइसेंस प्राप्त कर उर्वरक बिक्री का व्यवसाय कर रहे लोगों में हड़कंप है।
विज्ञापन

औधानिक उत्पादक एवं वितरण सहकारी समिति लि. कांकरखेड़ा, ब्लाक डिलारी के अध्यक्ष अजीमुस्सान की ओर से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि ग्राम मातीपुर मैनी निवासी शादाब हुसैन ने अपने सगे भाई इंतेखाब हुसैन व पिता इकबाल हुसैन को फर्जी तरीके से फर्जी मुहर व हस्ताक्षर के माध्यम से उनकी समिति के नाम से पदाधिकारी बना दिया। फिर जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से इफ्को खाद बिक्री लाइसेंस प्राप्त कर पिछले कई साल से कई केंद्रों के माध्यम से उर्वरक बिक्री का धंधा कर रहा है। दर्ज रिपोर्ट में अजीमुस्सान ने आरोपी शादाब पर रामपुर समेत मंडल के अन्य जिलों में भी इसी तरह का घोटाला करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा है कि साठगांठ के चलते आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। एसपी के आदेश पर डिलारी थाने की पुलिस ने आरोपी शादाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें