फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

79 दिनों बाद जिले में कोरोना बोल्ड, एक्टिव केस जीरो

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बढ़ती गर्मी के बीच जिले वालों के लिए राहत भरी खबर है। 79 दिनों बाद जिले में को कोरोना ‘बोल्ड’ हो गया। शनिवार को सक्रिय मरीजों की चेन टूट गई। जिले में एक्टिव केस जीरो हो गया। इस लहर में जिले में 23 दिसंबर से सक्रिय मरीजों की चेन बन रही थी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर सबसे खतरनाक थी। वर्ष 2021 में अप्रैल और मई में संक्रमण से हाहाकार मचा रहा। इलाज के लिए अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की मारामारी रही। संक्रमण की रफ्तार में कमी आने पर करीब दो महीने जिले में कोई पॉजिटिव केस नहीं मिला, लेकिन 23 दिसंबर 2021 को 61 दिन बाद जिले में दो संक्रमित मरीज मिले। इसके बाद संक्रमण की चेन बनने लगी। 23 दिसंबर से 11 मार्च 2022 तक जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या लगातार बरकरार रही। इस दौरान जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या जीरो नहीं हुई। शनिवार को क्वारंटीन अवधि पूरी करने पर जिले में बचे एक मात्र संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या शून्य हो गई। इससे पहले जिले में दो बार एक्टिव केस जीरो हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें