फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरायेदार को धमकाने में मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने किरायेदार को धमकाने के आरोप में एक मकान मालिक पर मुकदमा दर्ज किया है। किरायेदार को धमकाने का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आडियो के बाद हरकत में आई पुलिस ने मकान मालिक और उसके भाई के खिलाफमुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

आकाश ग्रीन निवासी विनी अग्रवाल का कहना है कि उनका ममेरा भाई गुड़गांव में नौकरी करता है। वर्तमान में वह घर से ही काम कर रहा है। इस कारण उसे घर के पास ही गौरव गुप्ता निवासी खुशहालपुर का फ्लैट किराए पर दिलवा दिया। ग्यारह महीने का एग्रीमेंट भी किराए के लिए किया गया। फ्लैट दिलाने के लिए कमीशन भी तीन हजार रुपए दिया गया। इसके अलावा दो माह का एडवांस रुपया भी दिया गया।
दो दिन बाद ही गौरव गुप्ता फ्लैट पर पहुंच गए। ममेरे भाई से साथ में मौजूद युवक को फ्लैट दिखाने को कहा। बताया कि फ्लैट बेच रहा हूं। ममेरे भाई ने कहा कि दो दिन पहले ही किराए पर लिया है। इस पर गौरव गुप्ता भड़क गए, गाली-गलौज की। उन्होनें गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वादी की शिकायत पर शनिवार देर रात पुलिस ने गौरव और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें