फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में तो नहीं की गई बोरे में बंद मिले युवक की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रेलवे लाइन किनारे बोरी में बंद मिले युवक के शव के बाद पुलिस अलग अलग तथ्यों के आधार पर जांच में जुट गई है। पुलिस को संदेह है कि कहीं युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में तो नहीं की गई। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। गौरतलब है कि शव पांच दिन पहले मिला था। अधिकारियों का दावा है कि जांच और शिनाख्त में सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार शाम कटघर पुलिस को सूचना मिली थी कि भदौड़ा स्थित रेलवे लाइन किनारे चामुंडा के पास एक युवक का शव पड़ा हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सफेद रंग की टी-शर्ट और नीले रंग की जींस पहने युवक का शव कब्जे में लिया। दाहिने हाथ की कलाई पर डीपीकेए डीआर दीपिका और हाथ के पंजे पर ओम, सांप गुदा है।
बाएं हाथ पर शेर का मुंह और त्रिशूल गुदा है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए थे लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी। पोस्टमार्टम में गला रेतकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। पुलिस के जानकारों के मुताबिक मौका-ए-वारदात प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की तरफ इशारा कर रहा है। कटघर पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है। कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें