फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। पूर्व विधायक विजय यादव ने ठाकुरद्वारा कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के सरकड़ा करीम निवासी पूर्व वियाधक विजय कुमार यादव ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि वह मैसर्स स्वदेशी कांट्रक्शन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि हैं। कंपनी का मुरादाबाद लाकड़ी फाजलपुर में इलेविन आर्चिड के नाम से आवासीय प्रोजेक्टर चल रहा है।
आरोप है कि मझोला के लाइनपार सूत मिल निवासी वीरपाल सिंह ने फर्म इलेविन आर्चिड के नाम से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मानसरोवर कालोनी निवासी अनिल तोमर के साथ हमसाज होकर कंपनी की जमीन का सात मार्च 2020 को दो करोड़ 74 लाख 25 हजार 200 रुपये में विक्रय कर दिया। जिसमें मानसरोवर कालोनी निवासी अमित तोमर, संभल के पनबड़ा निवासी अभिलेख कुमार को बतौर गवाह शामिल किया गया। आरोप है कि अनिल तोमर ने पूर्व भी कंपनी के साथ धोखाधड़ी की थी। वादी ने अपने प्रार्थना में दावा किया है मुरादाबाद के पटेल नगर निवासी सौरव गुप्ता, आटोमोबाइल कंपनी के मालिक नवनीत अग्रवाल हल्द्वानी रोड रामपुर को भी हमसाज कर तीन साल की लीज लिखकर 29 अक्तूूबर 2020 को रजिस्ट्री कर दी।
विज्ञापन

कंपनी और जमीन हड़पने के लिए पूर्व में भी एक स्टांप 1 अप्रैल 2016 व 1 अप्रैल 2018 डीड तैयार कर ली। आरोप है कि स्वदेशी कंपनी के साथ साथ सरकारी स्टांप के साथ फर्जीवाड़ा किया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी में केस दर्ज किया गया है। केस की जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें