फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: मजिस्ट्रेट कोर्ट में होगी आजम खां पर दर्ज मुकदमों की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थानांतरित किए केस

Tue, 04 Jan 2022 08:03 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सपा सांसद आजम खां की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट के मुकदमों के लिए अलग से कोर्ट का गठन करने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने मजिस्ट्रेट कोर्ट गठित कर दी थी। कोर्ट में बतौर पीठासीन अधिकारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम निशांत मान को तैनाती दी गई है। कोर्ट ने कार्य शरू कर दिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल ने 165 मुकदमे मजिस्ट्रेट कोर्ट को स्थानांतरित किए हैं। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद माननीयों के लिए बनी मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में 165 मुकदमों की सुनवाई होगी। ये मुकदमे मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट में स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इनमें सपा सांसद आजम खां, उनकी पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा, पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा समेत तमाम नेताओं के मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों सपा सांसद आजम खां की याचिका पर सुनवाई करते हुए सरकार को मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट के मुकदमों के लिए अलग से कोर्ट का गठन करने के आदेश दिए थे। इसके बाद जिला जज गौरव कुमार श्रीवास्तव ने मजिस्ट्रेट कोर्ट गठित कर दी थी। कोर्ट में बतौर पीठासीन अधिकारी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम निशांत मान को तैनाती दी गई है। कोर्ट ने कार्य शरू कर दिया है। एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल ने 165 मुकदमे मजिस्ट्रेट कोर्ट को स्थानांतरित किए हैं। 

इनमें सपा सांसद आजम खां के 82, उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम के 34, उनकी पत्नी व शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा के 30, पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के दो, पूर्व विधायक यूसुफ अली के 17, मिलक विधायक राजबाला का एक, पूर्व विधायक संजय कपूर का एक, पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना का एक मुकदमा शामिल है। शिवबहादुर सक्सेना के खिलाफ दर्ज मुकदमे में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी भी आरोपी हैं। इनमें कुछ मुकदमे ऐसे भी हैं, जिसमें कई नेता संयुक्त रूप से आरोपी हैं।
विज्ञापन


सेशन कोर्ट में ही चलेंगे सपा सांसद आजम खां के 25 मुकदमे
सपा सांसद आजम खां के विरुद्ध दायर 25 मुकदमे सेशन कोर्ट एडीजे चतुर्थ/एमपी-एमएलए कोर्ट में ही चलेंगे। इनमें 12 मुकदमे थाना कोतवाली में दर्ज यतीमखाना प्रकरण के हैं। जबकि, 11 मुकदमे गंज थाने में दर्ज डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के हैं। इसके अलावा एक मुकदमा टांडा थाने में दर्ज एसएसटी एक्ट के मामले का है। पड़ोसी से मारपीट के आरोप में गंज थाने में दर्ज एक अन्य मुकदमा भी है। 
विज्ञापन

कोर्ट की सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े आजम 

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ गंज थाने में दर्ज 11 मुकदमों में मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। अब अगली सुनवाई छह जनवरी को होगी। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ गंज थाने में 11 मुकदमे दर्ज हुए थे। ये मुकदमे डूंगरपुर में बनी बस्ती में रहने वाले लोगों के साथ मारपीट करने और उनके मकानों पर बुलडोजर चलवाने के आरोप में दर्ज कराए गए थे।

इनमें सपा सांसद आजम खां पर आरोप है कि उनके इशारे पर घटना को अंजाम दिया गया था। इन मामलों में आजम खां की जमानत कोर्ट से मंजूर हो चुकी है। मंगलवार को इन मुकदमों की कोर्ट में सुनवाई थी। सपा सांसद आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने छह जनवरी अगली तारीख नियत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें