फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर रंगदारी और प्रधान पति पर एससीएसटी एक्ट में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के बरवाला खास गांव के राशन डीलर, प्रधान पति और भाजपा नेता का ऑडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो केस दर्ज कर लिए हैं। एक केस प्रधान पति की तहरीर पर दर्ज किया गया है। जिसमें भाजपा नेता पर रंगदारी मांगने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य आरोप लगाए गए हैं, जबकि राशन डीलर की तहरीर पर प्रधान पति के खिलाफ एससीएसटी एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूंढ़ापांड़े के बरवाला खास निवासी प्रधान पति नफीस ने भाजपा नेता दिनेश ठाकुर और राशन डीलर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें नफीस ने बताया कि राशन डीलर विपिन कुमार लोगों को ठीक से राशन नहीं बांट रहा था।
मैंने अपनी मौजूदगी में राशन बंटवाना शुरू कर दिया था। राशन डीलर ने मोबाइल से मेरी बातचीत रिकार्ड कर ली थी। इसके बाद भाजपा नेता दिनेश ठाकुर ने मुझे कॉल की और मुझसे रुपयों की मांग की। रुपये न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। अपशब्द कहकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।
विज्ञापन

दूसरा केस राशन डीलर विपिन कुमार की ओर से दर्ज कराया गया है। जिसमें प्रधान पति नफीस पर अवैध वसूली करने और विरोध पर करने पर जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित किया। इसके अलावा आरोपी नफीस ने जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ हाईवे गणेश कुमार ने बताया कि दो केस दर्ज किए गए हैं। दोनों केसों जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें