फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास से अधिक टिकट के दावेदार पहुंचे लखनऊ

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिले की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस से टिकट के 50 से अधिक दावेदार मंगलवार को लखनऊ पहुंचे। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दावेदारों का साक्षात्कार लिया। विधानसभा क्षेत्र की जानकारी ली। साथ ही नसीहत भी दी। इस दौरान दावेदारों के साथ जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। दावेदार भी जोड़ तोड़ में लग गए हैं। लखनऊ-दिल्ली की दौड़ लगाने में जुट गए हैं। जिले स्तर पर कांग्रेस से 26 से अधिक लोगों ने टिकट की दावेदारी की थी। वहीं कुछ लोगों ने सीधे प्रदेश कार्यालय में आवेदन किया था। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने विधानसभा चुनाव के लिए जिले से टिकट की दावेदारी करने वालों को मंगलवार को लखनऊ बुलाया था। जहां पचास से अधिक दावेदार पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी से मुलाकात की।
सवाल-जवाब किए। उन्होंने दावेदारों को धरातल पर काम करने की नसीहत दी। कहा, पार्टी में अपनी भागीदारी साबित करें। संगठन को मजबूत करने वाला ही टिकट का दावेदार होगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मालिक, प्रभारी अली यूसुफ अली, अरशद अली गुड्डू, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, विनोद गुंबर, रिजवान कुरैशी, सुधीर पाठक, फरजान मंसूरी, अरविंद चौधरी, सगीर सईद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें