मुरादाबाद। मुगलपुरा क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने कार लहरा दी। जिसकी चपेट में आकर बाइक सवार और ई रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार देर रात अंसार इंटर कॉलेज के हुए हादसे से चौराहे पर हडकंप मच गया। पहले कार चालक ने बाइक सवार शारिक को टक्कर मारी। इसके बाद सीधे ई-रिक्शा से ठोक दी। ई-रिक्शा सवार पक्का बाग निवासी तस्लीम हुसैन,अंसारी चौक निवासी अबूदर अली गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल भिजवा दिया। मुगलपुरा थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।