फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद में हादसा: आगे चल रहे ट्रक में घुसी कार, कारोबारी के बेटे की मौत

Tue, 02 Nov 2021 09:56 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे अरनव के शव को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर अरनव के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मंगलवार सुबह कांठ रोड पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से एक कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार कारोबारी के बेटे की मौत हो गई। हादसे के समय वह स्टेडियम जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस के आर्य नगर निवासी मनोज सिक्का पीतल कारोबारी हैं। उनका बेटा अरनव सिक्का(21) दिल्ली में रहकर फैशन डिजाइनर की पढ़ाई कर रहा था। दीपावली की छुट्टी पर वह दिल्ली से घर लौटा था। अरनव के चाचा तुषार सिक्का ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह चार बजे अरनव कार से स्टेडियम एक्सरसाइज करने जा रहा था। 

अभी उसकी कार कांठ रोड पर एसपी सिटी दफ्तर से आगे नौवीं वाहिनी पीएसी के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ट्रक को मोड़ दिया। जिससे अरनव की कार ट्रक में पीछे से घुस गई। इस हादसे में कारोबारी के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे रामगंगा विहार निवासी जोगेंद्र सिंह और छजलैट के जागो वाली मिलक निवासी जितेंद्र रुक गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार में फंसे अरनव के शव को बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर अरनव के परिवार में कोहराम मच गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक भी कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया गया है, उधर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें