फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बीफ पर बवाल: अफगान कैफे में नावेद बेच रहा था बीफ बर्गर, मेन्यू कार्ड से खुली पोल... आरोपी गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 01:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

संचालक ने मेन्यू कार्ड भी छपवा रखा था, जिसमें बीफ बर्गर 110 रुपये रेट लिखा है। कैफे पर रोज बड़ी संख्या में ग्राहक जुट रहे थे। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में बीफ बर्गर पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित अफगान कैफे में ग्राहकों को बीफ बर्गर परोसा जा रहा था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इनकी भनक लगी तो उन्होंने मुगलपुरा थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी संचालक नावेद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कैफे को बंद करा दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

मुगलपुरा निवासी नावेद ने कुछ दिन पहले ही जामा मस्जिद-प्रिंस रोड पर अफगान नाम से कैफे खोला था। संचालक ने मेन्यू कार्ड भी छपवा रखा था, जिसमें बीफ बर्गर 110 रुपये रेट लिखा है। कैफे पर रोज बड़ी संख्या में ग्राहक जुट रहे थे। 

मुगलपुरा के कानून गोयन हाथी वाला मंदिर निवासी एवं बजरंग दल के महानगर संयोजक अभिनव भटनागर के पास मेन्यू कार्ड पहुंचा तो उन्होंने अन्य कार्यकर्ताओं से इस पर चर्चा की और मुगलपुरा थाने पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कैफे संचालक पर कार्रवाई की मांग की।

कैफे का मेन्यू कार्ड भी पुलिस को दिखाया। इसके बाद पुलिस टीम कैफे पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। कैफे संचालक पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बावजूद भी पुलिस ने कार्रवाई करने में देरी की तो कार्यकर्ता हंगामा करने लगे।

उन्होंने पुलिस को चेतावनी दी कि अगर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे। थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने उच्च अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस कार्रवाई करने को तैयार हुई।
विज्ञापन

अभिनव भटनागर की तहरीर पर पुलिस ने कैफे संचालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (2) (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) में केस दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी कैफे संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। आरोपी का कैफे भी बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें