गायक के देरी से पहुंचने के कारण भी हुईं अव्यवस्थाएं
मिलिंद गाबा के नखरे प्रदर्शनी समिति व कार्यक्रम के आयोजकों को दोपहर से ही झेलने पड़े। गायक व उनकी टीम के ठहरने के लिए एक होटल में व्यवस्था की गई थी। मिलिंद ने साफ इनकार कर दिया कि वह फाइव स्टार से कम किसी होटल में नहीं ठहरेंगे। जल्दबाजी में आयोजकों को होटल होलिडे रीजेंसी में व्यवस्था करनी पड़ी। इसके बाद कार्यक्रम रात 8:30 बजे से शुरू होना था लेकिन मिलिंद गाबा 10 बजे तक मंच पर नहीं पहुंचे। तब तक लोगों को संभालना मुश्किल हो गया। मंच पर छोटी बच्ची आनिया की नृत्य प्रस्तुति से थोड़ी देर समय प्रबंधन किया गया।
दिव्यांग फैन को गाबा ने सौंपा माइक... बोले शो तू करले
गाबा का एक दिव्यांग फैन अमित कुमार उनकी तस्वीर बनाकर लाया था। उसे देने के लिए मंच पर पहुंच गया। बाउंसर्स ने भी उसे जाने दिया। गाबा ने फैन के प्रति स्नेह दिखाया और स्केच के लिए उसे धन्यवाद कहा। अमित ने मिलिंद को बताया कि वह भी संगीत सीख रहा है तो गायक ने उसे माइक सौंप दिया। अमित ने मेरी आशिकी बस तुम ही हो, सुन रहा हा न तू गीत सुनाया। एक और गीत गाने के लिए कहा तो गाबा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि शो तू ही कर ले भाई।