परिजनों ने बताया है कि मारूफ की बहन को उसका साला गुड्डू पुत्र फिरोज लगभग आठ वर्ष पूर्व घर से भागकर अपने साथ ले गया था। शनिवार को गुड्डू और मारूफ की बहन ग्राम नानकार में मारूफ के घर आ गए थे। इस दौरान साले से कहासुनी हो गई। रविवार सुबह 6:00 बजे साले ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। बीचबचाव में बहन भी जख्म हो गई। पुलिस ने आरोपी साले मारूफ को हिरासत में ले लिया है।
मृतक गुड्डू दिल्ली के खजूरी का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में आसपास के लोगों का जमावड़ा लगा है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है।