फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई-बहन ने चिटफंड कंपनी खोलकर लोगों को ठगा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई बहन ने चिट फंड कंपनी खोलकर युवकों को रोजगार का झांसा देकर उनके जरिये लोगों से लाखों रुपये जमा करा लिए। रकम लौटाने का वक्त आया तो सब दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इस मामले में तीनों भाई-बहन समेत सात लोगों के खिलाफ गलशहीद थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अनंत निधि क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी ने उत्तर प्रदेश के कई जनपद और अन्य प्रदेशों में शाखाएं खोली थीं। कंपनी का मुख्य कार्यालय पुष्पा बजाज बिल्डिंग आलम बाग बस स्टैंड के सामने लखनऊ में था। कंपनी के सदस्यता देकर लोगों से करोड़ों रुपये जमा कराए गए थे। तीन जनवरी 2013 में मुरादाबाद के गलशहीद थानाक्षेत्र के गांधी नगर में भी इस कंपनी की शाखा खोली गई थी। वल्देवपुरी तिराहा निवासी अनिल कश्यय ने खुद को शाखा का रीजनल मैनेजर और रामपुर के ज्वाला नगर निवासी गुंजन सक्सेना ने को डायरेक्टर बताया था। रामपुर के शिवापुरम कालोनी निवासी खुसवंत सिंह, पवन श्रीवास्तव निवासी प्रेम नगर आलम बाग लखनऊ और रजनीश श्रीवास्तव व उनकी बहन डॉ. नितिका श्रीवास्तव भी डायरेक्टर थी। रजनीश का भाई नितिश श्रीवास्तव निवासी खुर्दवाद साहब गंज थाना कोतवाली अयोध्या चेयरमैन है। आरोप है कि इन लोगों ने युवकों को रोजगार दिलाने के नाम पर एजेंट बनाया। इसके बाद उन्हें जिम्मेदारी दी कि वह लोगों से कंपनी में रकम जमा कराएं। कंपनी इस रकम से मुरादाबाद व रामपुर में कृषि भूमि खरीद रही है। रकम जमा करने वाले ही जमीन के मालिक बनेंगे।
विश्वास में आकर लोगों ने कंपनी में करोड़ों रुपये जमा किए। सारी जमीन अनंत निधि इंफ्रावेंचर के नाम पर खरीदी गई थी। रकम लौटाने के समय पूरा हो गया, लेकिन किसी भी व्यक्ति को रुपये नहीं लौटाए गए। दो साल से आरोपी पीड़ितों को टरका रहे हैं, जबकि धीरे धीरे जमीन भी बेची जा रही है। कटघर सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें