फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: एक पेंट की दुकान में लगी आग, लपटें देख मची भगदड़, लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख

Sat, 07 May 2022 04:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

कटघर थाना क्षेत्र में आदर्श नगर निवासी हरजोत गुलाटी की ईदगाह के सामने स्थित पेंट की दुकान में आग लग गई। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझा दी है। 
विज्ञापन
मौके पर आग बुझाते दमकल कर्मी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में ईदगाह के सामने आदर्श नगर में पेंट की दुकान में आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक लाखों रुपये की कीमत का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन


कटघर थाना क्षेत्र में आदर्श नगर निवासी हरजोत गुलाटी की ईदगाह के सामने गुरुनानक नाम से पेंट की दुकान है। शनिवार दोपहर हरजोत गुलाटी अन्य कर्मचारियों के साथ ग्राहकों को पेंट्स का सामान बेच रहे थे। इस बीच दुकान के एक हिस्से से अचानक आग की लपटें दिखाई दीं। इससे दुकान में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक आग पूरी दुकान में फैल गई थी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया । मुख्य अग्नि शमन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें