फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: होली पर अधिकांश ट्रेनों में बुकिंग फुल, रेलवे चलाएगा दो स्पेशल गाड़ियां, मुरादाबाद से गुजरेंगी

Thu, 07 Mar 2024 10:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

होली में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे दो स्पेशन ट्रेनों का संचालन करेगा। इसमें पहली दिल्ली से बनारस और दूसरी जम्मू से बनारस के बीच चलेगी। इनमें से एक 21 मार्च से 31 मार्च तक व दूसरी ट्रेन 24 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगी। दोनों ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन में ठंड के बीच ट्रेनों का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली के त्योहार में अभी 19 दिन शेष हैं, फिर भी ज्यादातर ट्रेनों में बुकिंग फुल हो चुकी है। ऐसे में रेलवे ने दिल्ली से बनारस व जम्मू से बनारस के बीच दो होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इनमें से एक 21 मार्च से 31 मार्च तक व दूसरी ट्रेन 24 मार्च से दो अप्रैल तक चलेगी। दोनों ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (04080-79) दिल्ली-बनारस-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 21 मार्च से प्रत्येक सोमवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को शाम 7:30 बजे चलेगी।

विज्ञापन


गाजियाबाद होते हुए रात 10:30 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से 10:38 बजे रवाना होगी तड़के 3:30 बजे लखनऊ, सुबह 6:35 बजे प्रतापगढ़ होते हुए 9:45 बजे बनारस पहुंचेगी। वहां से वापसी में (04079) बनारस-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस मंगलवार, शुक्रवार व रविवार को शाम 6:20 बजे चलेगी। प्रतापगढ़-लखनऊ होते हुए सुबह 5:15 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी।

सुबह आठ बजे गाजियाबाद व 8:50 बजे दिल्ली पहुंचा देगी। (01654) श्री माता वैष्णो देवी-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक सिर्फ सोमवार को कटरा से रात 11:35 बजे चलेगी। शहीद कैप्टन तुषार महाजन, जम्मू तवी, पठानकोट, जालंधर, लुधियाना, अंबाला, सहारनपुर होते हुए दोपहर 1:15 बजे मुरादाबाद व 2:44 बजे बरेली पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहां से लखनऊ-रायबरेली-प्रतापगढ़ होते हुए रात 11:55 बजे बनारस पहुंचाएगी। वापसी में (01653) बनारस-श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक सिर्फ मंगलवार को सुबह 5:30 बजे चलेगी। दोपहर 3:40 बजे बरेली, शाम 6:40 बजे मुरादाबाद स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद समान रूट से होते हुए अगले दिन सुबह 8:30 बजे जम्मूतवी व सुबह 11:25 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।

Trending Videos
विज्ञापन

मुरादाबाद-चंदौसी में ठहरेगी टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस

टनकपुर से देहरादून के बीच रेलवे एक नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने जा रहा है। (15020-19) टनकपुर-देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस नौ मार्च से चलेगी। इसका ठहराव मंडल के मुरादाबाद, चंदौसी, नजीबाबाद, लक्सर व हरिद्वार स्टेशनों पर भी होगा। हरिद्वार व पूर्णागिरी की यात्रा करने वाले लोगों को इस ट्रेन के चलने से सहूलियत होगी।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (15020) टनकपुर- देहरादून एक्सप्रेस नौ मार्च से हर शनिवार को शाम 7:40 बजे चलेगी। बनबसा, खटीमा, पीलीभीत, भोजीपुरा, बरेली सिटी, बरेली जंक्शन होते हुए रात 12:15 बजे चंदौसी, 1:35 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। आठ मिनट रुकने के बाद रात 3:03 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी।

वहां से लक्सर, हरिद्वार होते हुए सुबह 7:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 3:15 बजे देहरादून से चलेगी। हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद होते हुए रात 8 बजे मुरादाबाद व 9:20 बजे चंदौसी में रुकेगी। इसके बाद बरेली, भोजीपुरा, पीलीभीत होते हुए सुबह चार बजे टनकपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें