फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद-टूंडला रेलमार्ग पर ब्लॉक, मुरादाबाद होकर गुजरेंगी छह ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गाजियाबाद-टूंडला रेलमार्ग पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण शुक्रवार से अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक लिया गया है। इसकी वजह से छह ट्रेनें मुरादाबाद होकर गुजरेंगी। इससे मुरादाबाद समेत रामपुर, बरेली के यात्रियों को भी लखनऊ-बनारस जाने के लिए विकल्प मिलेंगे।
विज्ञापन

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि एक जुलाई को (14619) अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर गुजरेगी। दो जुलाई को (12566) नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी मार्ग से चलेगी। दो जुलाई को (12368) आनंद विहार-भागलपुर एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर चलेगी। दो जुलाई को (82501) लखनऊ-नई दिल्ली एक्सप्रेस लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद के रास्ते चलेगी। एक जुलाई को (12817) थांबे-आनंदविहार एक्सप्रेस पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-लखनऊ-मुरादाबाद-गाजियाबाद होकर चलेगी। दो से 13 जुलाई तक (02570) नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ-बाराबंकी होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें