बिजली का भीषण संकट हो गया है। दिन भर में तो चार घंटे से भी ज्यादा का पावर कट है ही आधी रात को फिर बत्ती गुल हो जा रही है। सवा बजे से ढाई बजे तक की कटौती लोगों की नींद उड़ाने लगी है। क्योंकि इस समय बगैर पंखे के सो पाना मुश्किल है। क्योंकि शहर में शाम ढले ही मच्छरों की फौज जो हमला कर देती है।
मुरादाबाद में बिजली सप्लाई के जो भी दावे हो रहे हैं सभी फेल हैं। कभी ब्रेकडाउन में बत्ती उलझ जाती है तो कभी लखनऊ कंट्रोल के आदेश पर कटौती से। स्थानीय स्तर पर भी चार घंटे से ज्यादा की कटौती है। अगर अभी से यह स्थिति है कि तो आगे क्या होगा। क्योंकि आने वाले वक्त में बिजली की मांग बढ़ जाती है। जब एसी और कूलर का नंबर आएगा तब क्या होगा।
मवार को तो हालात और भी खराब थे। पहले सुबह को आठ बजे बत्ती गुल हुई और दस बजे। दोपहर को भी कई दफा कटौती की गई। यह सिलसिला दिन भर चलता रहा। जब रात को होने वाली कटौती के संबंध में बिजली अधिकारियों से पूछा गया तो उनका कहना था कि रात की कटौती के बारे में हमें कुछ नहीं पता। जानकारी केवल ट्रांसमिशन वाले ही दे सकते हैं। क्योंकि लखनऊ कंट्रोल से कटौती का जो संदेश आता है वह उन्हीं के पास आता है।