फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह की रैली को सफल बनाने में जुटे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीस दिसंबर को केंद्रीय गृहमंत्री बुद्धि विहार के मैदान पर रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपाई जुट गए हैं। भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी मंडल अध्यक्षों के साथ मोर्चा और प्रकोष्ठों को सौंपी गई है।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा ने रैली स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, मीडिया गैलरी, पार्किंग आदि का जायजा लिया। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने की अपील की। महानगर मीडिया प्रभारी राहुल सेठी ने बताया कि बुधवार सुबह तक मंच बनकर तैयार हो जाएगा। मंच पर 20 से 25 लोगों की बैठने की व्यवस्था रहेगी। जिले की हर विधानसभा क्षेत्र से 15 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान रैली प्रभारी विशाल त्यागी, राजन विश्नोई, सिद्धार्थ शर्मा, मयंक मेहता, ईशान वर्मा, संजय ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें