फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कतान की साड़ी से लेकर कॉटन का कुर्ता लोगों को भाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्य विकास अधिकारी आनंद वर्धन ने नेहरू युवा केंद्र प्रांगण में लगाई गई हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी का सोमवार सायंकाल उद्घाटन किया। उन्होंने कई जिलों से आए हथकरघा कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों का स्टालों पर निरीक्षण किया। प्रदर्शनी में हाथ के कारीगरी द्वारा तैयार कतान की बनारसी साड़ी से लेकर कॉटन के कुर्ते और जैकेट लोगों को खूब भाया।
विज्ञापन

हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग विभाग की ओर से शहर के नेहरू युवा केंद्र में प्रदर्शनी लगाई गई है। प्रदर्शनी में विभाग की ओर से 30 स्टाल लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में मेरठ, वाराणसी, बिजनौर, झांसी और मुरादाबाद समेत कई जिलों के हस्तशिल्पियों ने अपने स्टाल लगाए हैं। सीडीओ ने प्रदर्शनी में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया तथा स्टाल स्वामियों से उनके उत्पादों की सराहना की। सीडीओ ने सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग अश्वनी कुमार सिंह को मेले में विभिन्न जिलों से आकर यहां स्टाल लगाने वालों को विशेष ध्यान रखने, उनके रहने, भोजन व ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
हस्तशिल्प कारीगरों को बेहतर बिक्री की उम्मीद
मुरादाबाद। प्रदर्शनी में वाराणसी से आए शमशेर अहमद की कतान की साड़ी और मेरठ के शाहिद द्वारा तैयार खादी का कुर्ता भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। साड़ी निर्माता शमशेर के पास न्यूनतम 400 से 15000 रुपये तक की भी साड़ियां हैं। वहीं, शाहिद अपने तैयार कुर्तों को 250 रुपये से 500 रुपये तक में बेचते हैं। जैकेट की कीमत 400 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक है। अमरोहा के अलाउद्दीन के काटन की 800 रुपये से 1500 रुपये तक की बेडशीट भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। मुरादाबाद जिले के पिपलसाना निवासी गुलाम मोहम्मद के परिवार द्वारा तैयार तकिया कवर, रजाई, सोफा कवर, फुट मैट भी लोगों को भा रहा है। इन लोगों ने बताया कि पिछले दो साल से कोरोना के कारण उनके द्वारा तैयार माल के बिकने में काफी परेशानी आ रही थी। इस प्रदर्शनी से उन्हें काफी उम्मीद जगी है।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें