फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anuj Chowdhary: दिल्ली-पंजाब, हरियाणा और हिमाचल घूमे शूटर, हरिद्वार में गंगा स्नान; ऋषिकेश में चढ़ाया प्रसाद

Wed, 23 Aug 2023 01:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

पुलिस की गिरफ्त में आए शूटरों ने बताया कि घटना से दस दिन पहले नया मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर सूर्यकांत की कैंटीन पर अनिकेत, नीरज पाल और पुष्पेंद्र आए थे। उन्होंने सूर्यकांत, आकाश और सुशील को दो लाख रुपये, एक पिस्टल और दो तमंचे दिए थे। 
विज्ञापन
भाजपा नेता के हत्यारों की पुलिस से मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या करने के बाद तीनों शूटरों ने हरिद्वार पहुंचकर गंगा स्नान किया था। इसके बाद ऋषिकेश में घूमे और हरियाणा पहुंच गए। इन 12 दिनों की फरारी के दौरान शूटरों ने दिल्ली, हिमाचल प्रदेश में भी वक्त बिताया था। पुलिस गिरफ्त में आए सूर्यकांत शर्मा, सुशील शर्मा और आकाश कश्यप ने 10 अगस्त को पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में हुई पूरी घटना बताई। 
विज्ञापन


अनिकेत, प्रभाकर, अमित और नीरज पाल के लगातार दबाव डाल रहे थे कि एक माह बीतने को है लेकिन अब तक भाजपा नेता की हत्या नहीं की गई है। वे किसी और गैंग को काम सौंपने की बात कह रहे थे। इसलिए उस दिन सुबह से ही अनुज चौधरी की निगरानी और बढ़ा दी गई थी। शाम को अनुज चौधरी के फ्लैट से बाहर निकलते ही उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। 

तीनों एक बाइक से सोसायटी से बाहर निकले थे। सिविल लाइंस में रेलवे हरथला कॉलोनी में पहुंचकर नीरज पाल से मिले और पूरी घटना बता दी थी। इसके बाद वहां से एक बाइक और ली। नीरज से कुछ रुपये लिए और कांठ रोड से होकर हरिद्वार के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


11 अगस्त की सुबह तीनों ने हरिद्वार में स्नान किया। पूजा करने के बाद दोपहर बाद ऋषिकेश चले गए थे। यहां भी मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और रात में ही वहां से आगे के लिए रवाना हो गए थे। बाइक पर ही तीनों हरियाणा पहुंचे थे और यहां कई शहरों में घूमे। इसके बाद हिमाचल प्रदेश भी गए थे। वहां से लौटने के बाद दिल्ली पहुंचे।

पूछताछ में ये भी जानकारी मिली है कि उन्होंने दिल्ली में ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर से भी मुलाकात की थी। आरोपी दिल्ली से मेरठ होते हुए बिजनौर पहुंचे थे। सरेंडर की पूरी प्लानिंग तैयार होने के बाद बिजनौर से मुरादाबाद के लिए पहुंचे थे।


 

कैंटीन में दिए थे पिस्टल-तमंचे और दो लाख रुपये
पुलिस की गिरफ्त में आए शूटरों ने बताया कि घटना से दस दिन पहले नया मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल के बाहर सूर्यकांत की कैंटीन पर अनिकेत, नीरज पाल और पुष्पेंद्र आए थे। उन्होंने सूर्यकांत, आकाश और सुशील को दो लाख रुपये, एक पिस्टल और दो तमंचे दिए थे। इसके अलावा डॉक्टर का कोट और पार्श्वनाथ सोसायटी के फ्लैट की चॉबी भी दी थी। इसके बाद से तीनों अनुज की रेकी शुरू कर दी थी। घटना वाले दिन शूटर पांच बजे ही फ्लैट में पहुंच गए थे।

 

शूटरों के खिलाफ मझोला और सिविल लाइंस में केस
मुरादाबाद। सुशील के खिलाफ सिविल लाइंस और आकाश व सूर्यकांत के खिलाफ मझोला थाने में पुलिस टीम पर हमले की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा और मझोला थाना प्रभारी विप्लव शर्मा की तहरीर पर केस दर्ज किए गए हैं।

 

जेल भेजे गए शूटर, रिमांड पर लेकर होगी पूछताछ
तीनों शूटरों को कड़ी सुरक्षा में पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि तीनों शूटरों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। हत्याकांड में किसी और की भी भूमिका भी सामने आई तो उसका नाम केस में शामिल किया जाएगा।

 

12 किलोमीटर तक पुलिस ने किया पीछा, 15 राउंड फायरिंग
अगवानपुर पुल के पास ही सुशील को दबोच लिया था लेकिन दूसरी बाइक सवार सूर्यकांत और आकाश अगवानपुर पुल से काजीपुरा की ओर भाग गए थे। यहां से दोनों करीब 12 किलोमीटर दूर बुद्धि विहार सेक्टर 15 तक पहुंच गए थे। इस दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच 15 राउंड फायरिंग हुई थी।

 

अन्य आरोपी सरेंडर करने की फिराक में
इस मामले में फरार चल रहे ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर, अमित चौधरी और प्रष्पेंद्र उर्फ भूरा की तलाश में पुलिस टीमें जुट गई हैं। बताया जा रहा है कि तीनों कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं। वह वकील के जरिये सरेंडर करने की कोशिश रहे हैं। पुलिस की एक टीम कचहरी में ही तैनात की गई है।

 
विज्ञापन

घटना के बाद कॉलेज नहीं गया अमित
छात्र नेता दीपक चौहान की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहित चौधरी का भाई केजीके कॉलेज में क्लर्क है। साजिश रचने में अमित की अहम भूमिका रही है। घटना के बाद से वह कॉलेज नहीं गया है। अब तक कॉलेज प्रशासन की ओर से भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें