मुरादाबाद से बिजनौर के लिए
मुरादाबाद से बिजनौर, हरिद्वार की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें कटघर के प्रेम वंडल लैंड फ्लाई ओवर के नीचे बने अस्थायी बस स्टैंड से ठाकुरद्वारा, काशीपुर, जसपुर, अफजलगढ़, शेरकोट, धामपुर जाएंगी। इसी तरह मार्ग से वापस आएंगी।
मुरादाबाद से बिजनौर के लिए हल्के वाहन
मुरादाबाद से बिजनौर जाने वाले हल्के वाहन टीएमयू कट से शेरुआ राहा, छजलैट, नूरपुर होकर बिजनौर जाएंगे और इसी रास्ते वापस आएंगे। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए छोटे वाहन भी ठाकुरद्वारा, जसपुर, शेरकोट, धामपुर होते हुए नहटौर भेज जा सकते हैं।
बिजनौर से रामपुर और बरेली के लिए कार और हल्के वाहन
बिजनौर से बरेली व रामपुर की ओर जाने वाली कारें और हल्के वाहन कांठ रोड पर कोठीवाल डेंटल काॅलेज कट से इस्लामनगर बाईपास होकर धारकनगला, भोजपुर, काशीपुर तिराहा होते हुए जाएंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर हल्के वाहन भी अगवानपुर बाईपास से टीएमयू कट होते हुए गुजारे जा सकते हैं।
26 से 28 अगस्त के लिए रहेगा रूट डायवर्जन
टीआई पवन त्यागी ने बताया कि 26 अगस्त की सुबह 8 बजे से 28 अगस्त की सुबह 8 बजे तक शहर के फव्वारा चौराहा से लेकर दिल्ली रोड मझोला होते हुए जीरो प्वाइंट तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा। इस दौरान छोटे वाहन सभी वाहन बंद रहेगी।
इस दौरान दिल्ली की ओर से मुरादाबाद शहर में आने वाले वाहन जीरो प्वाइंट पाकबड़ा से संभल कट की ओर डायवर्ट किया जाएगा। महानगर से पाकबड़ा की तरफ जाने वाला ट्रैफिक फव्वारा चौराहा से रामपुर रोड, हनुमान मूर्ति, कोहिनूर तिराहा, आरटीओ ऑफिस तिराहा से संभल कट की ओर भेजा जाएगा।