फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉर्निंग वॉकर को निशाना बनाने वाला बाइकर्स गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर में मॉर्निंग वॉकर को निशाना बनाने वाले बाइकर्स गैंग को पुलिस ने पकड़ लिया। आरोपियों ने यहां तीन घटनाओं को अंजाम देना कबूला है। पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों में एक एमबीए और दूसरा आरोपी इंटरमीडिएट उत्तीर्ण है। दोनों वापस में मामा भांजे हैं। आरोपी मेरठ और हापुड़ से यहां घटनाएं करने आते थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक सोने की चेन और 75 हजार रुपये की नकदी के अलावा घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि सिविल लाइंस के नवीन नगर में 3 सितंबर की सुबह भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह की मां विनोद देवी से बाइक सवार दो बदमाश सोने की चेन छीनकर ले गए थे। इससे पहले 24 अगस्त को सिविल लाइंस रामगंगा विहार में पीतल व्यापारी अशोक महाजन से सोने की चेन छीनी गई थी। घटना के समय दोनों ही सुबह टहलने निकले थे। इन दोनों घटनाओं में एक ही बाइक का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस ने दोनों घटनास्थल के आस पास मिले सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू की।
सिविल लाइंस पुलिस और एसओजी फुटेज चेक करते हुए दिल्ली हाईवे तक पहुंच गई। इसके बाद टीम ने हापुड़ तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तब जाकर बदमाशों की पहचान हो सकी। पुलिस ने हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थानाक्षेत्र के राजीव नगर निवासी विपिन वर्मा और उसके मामा मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर निवासी अंकुर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। मामा भांजे ने अपने तीसरे साथी मेरठ के अब्दुल्लापुर निवासी शुभांकर के साथ मिलकर इन वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सिविल लाइंस क्षेत्र के अलावा मझोला क्षेत्र के नया मुरादाबाद में 27 जुलाई को फैमिली मार्ट संचालक ओमप्रकाश सिंह की पत्नी से चेन छीनी थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 75 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, वारदातों में इस्तेमाल एवेंजर बाइक बरामद की है। सोमवार दोपहर बाद पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें