फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकसवार महिला का कान का कुंडल खींचकर भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। कोतवाली के हरौरा सड़क संपर्क मार्ग पर शुक्रवार की शाम पति के साथ मोपेड पर सवार होकर दवा लेने जा रही महिला के कान का कुंडल छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। इस दौरान मोपेड अनियंत्रित होकर पलट जाने से महिला भी घायल हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच जांच की साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों का पता लगने में जुटी।
विज्ञापन

संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के रजाभूड़ गांव निवासी चेतराम पत्नी डल्लो देवी की तबियत खराब चल रही थी। इस दौरान शुक्रवार की शाम वो पत्नी को मोपेट पर बिठाकर डाक्टर को दिखाने के लिए हरौरा गांव जा रहे थे। जैसे ही बाइक हरौरा गांव के करीब पहुंची, तभी तालाब के पास बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे और मोपेड को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वो मोपेड के करीब आकर झपट्टा मारकर महिला के दाहिने कान का कुंडल खींच कर फरार हो गए। इस दौरान मोपेड असंतुलित होकर पलट गई। इस दौरान चेतराम को काफी चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिलारी पुलिस पीड़ित दंपती से बात कर घटनाक्रम को जाना। इसके बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें