फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकबड़ा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर मंगलवार सुबह बाइक सवार दंपती को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे थानाक्षेत्र के गांव सिरसाखेड़ा निवासी नारायण सिंह अपनी पत्नी फुलवती को साथ लेकर मंगलवार सुबह करीब नौ बजे पाकबड़ा दवा लेेने जा रहे थे। इनकी बाइक दिल्ली लखनऊ हाईवे पर पाकबड़ा के पास पहुंची। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें