फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल मीडिया पर जमकर दौड़ी मतदान वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा के बावजूद ईवीएम मशीन में वोटिंग के सैकड़ों वीडियो डिजिटल मीडिया पर वायरल हो गए। वायरल वीडियो में एक पार्टी के पक्ष में अत्यधिक वोटिंग का दावा किया गया है। उस पार्टी को जीत का भी भरोसा दिलाया जा रहा है। जबकि कुछ लोग पार्टी के हक में वोट करके प्रत्याशी का यकीन हासिल करने का प्रयास कर रहे है। मतदान के बाद से ऐसे सैकड़ों वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखे जा रहे है।
विज्ञापन

2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी मतदान स्थलों पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। पोलिंग बूथों में पुलिस कर्मियों और पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों को मोबाइल ले जाने की अनुमति थी। जबकि मतदाता को बूथों के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध था। इतनी कड़ी सुरक्षा के बाद भी मतदाता मोबाइल के साथ बूथ स्थलों में दाखिल हो गए। उन्होंने वहीं से वोट डालते ईवीएम मशीन का पूरा दृश्य मोबाइल में कैद किया। इसके अलावा उसी जगह से पसंदीदा पार्टी के प्रत्याशी को वोट करके मैसेज पहुँचाया। मतदान केंद्रों में बने तमाम बूथों से इस तरह की सैकड़ों वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप और अन्य डिजिटल मीडिया पर वायरल हो रहे है।
विधानसभा चुनाव में कई विधायकों ने टिकट कटने पर पार्टी छोड़ दी थी। वह अन्य पार्टियों के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। ऐसे में कार्यकर्ता और समर्थकों के सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गई। ऐसे बहुत से कार्यकर्ता थे जिन्होंने पूर्व विधायकों के बल पर पार्टी में अपना मुकाम तय किया था। ऐसे लोगों पर नए उम्मीदवार यकीन नहीं कर पा रहे थे। उम्मीदवार और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को उन पर शक था। इसलिए कुछ लोगों ने बूथ स्थल के भीतर अपने वोट डालने का वीडियो बना लिया। उन्होंने वीडियो दिखाकर पार्टी में वही मुकाम हासिल करने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें