फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार वेल्डर की जान गई

Tue, 16 Sep 2025 02:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। कांवड़ पथ पर सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कांठ थाना क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी बाइक सवार वेल्डर टिंकू (28) की मौके पर ही मौत हो गई। माैत की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। कांठ के गांव गोपालपुर का रहने वाला टिंकू पुत्र रामचंद्र सिंह वेल्डिंग करने का काम करता था, सोमवार की देर शाम वह बाइक द्वारा क्षेत्र के ही गांव ध्यानपुर में अपनी बुआ सुनीता देवी के घर जा रहा था, जैसे ही टिंकू कांवड़पथ मार्ग पर नागमणि मंदिर से आगे गांव मिलक-गांवड़ी के तिराहे पर पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार कार टिंकू को मय बाइक काफी दूर तक घसीटते हुए भी ले गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर कांठ थाने से इंस्पेक्टर क्राइम राम नरेश यादव फोर्स के साथ हादसा स्थल पर पहुंचे और सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर परिजन और रिश्तेदार भी सीएचसी पहुंच गए थे। खबर लिखे जाने तक शव सीएचसी में ही था और पुलिस पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही थी। टिंकू की मौत से उसके सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के फुफेरे भाई अंकित कुमार ने बताया कि टिंकू अपने तीन भाई-बहन में सबसे छोटा और अभी तक अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें