फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: रामपुर में बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Thu, 10 Feb 2022 02:19 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

रामपुर में बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र में काम पर जा रहे एक बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। बताया जा रहा है कि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पटवाई थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी चंद्रपाल (20) मिलक स्थित एक प्लाई फैक्टरी में मजदूरी करता था। गुरुवार सुबह चंद्रपाल बाइक से काम पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पीछे से आए एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। 

इस बीच चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें