फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुत्ते से टकराने के बाद सड़क पर गिरी बाइक, पत्नी की मौत, पति घायल

Tue, 09 Sep 2025 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। ठाकुरद्वारा-करनपुर मार्ग पर रतूपुरा के सोमवार की दोपहर कुत्ते से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उत्तराखंड के जनपद उधमसिंह नगर के जसपुर के मोहल्ला छीपियान निवासी मंजू (40) की मौत हो गई, जबकि उनके पति मनोज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन बिना कार्रवाई शव घर ले गए।
विज्ञापन

जनपद उधमसिंह नगर के जसपुर के मोहल्ला छीपियान निवासी मनोज कुमार सोमवार को अपनी पत्नी मंजू को दवाई दिलाने के लिए बाइक से डिलारी जा रहे थे। दोपहर करीब एक बजे करनपुर मार्ग पर रतूपुरा के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया, जिससे बाइक कुत्ते से टकरा गई और दंपती बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मंजू देवी के सिर में गंभीर थी। हादसे के बाद एकत्र लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने मंजू देवी को मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पति मनोज कुमार सीएचसी के डॉक्टरों से संतुष्ट नहीं दिखे और पत्नी को उपचार के लिए काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई शव को घर ले गए। शव घर पहुंचे ही मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें