फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरोहा में बड़ा हादसा: ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, मां और एक बेटा गंभीर

Tue, 12 Jul 2022 11:31 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले के गजरौला में मंगलवार की दर्दनाक हादसा हुआ है। ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय करंट लगने से एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि मां और एक बेटा गंभीर हैं, बेटे की हालत नाजुक देखते हुए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला में ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय करंट लगने से एक ही परिवार में दंपती और दो बेटे समेत चार लोग झुलस गए। मोहल्ले के लोगों ने बिजली की आपूर्ति को बंद कर चारों को छुड़ाया, लेकिन तब तक चारों गंभीर रूप से झुलस गए थे। 
विज्ञापन


चारों को परिजन उपचार के लिए निजी चिकित्सकों के यहां ले गए, लेकिन डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। ई-रिक्शा चालक और उसके बेटे ने मुरादाबाद ले जाते समय दम तोड़ दिया। जबकि मां और एक बेटे की हालत नाजुक बनी है।

ये घटना गजरौला नगर के चौहानपुरी और आंबेडकर नगर में मंगलवार की सुबह हुई। चौहानपुरी व आंबेडकर नगर के बीच एक गली का अंतर है। दोनों मोहल्ले के बीच निवासी 40 वर्षीय राकेश कुमार ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे। 
विज्ञापन


ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय बिजली ने पकड़ा
वह सोमवार की रात घर में ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगाकर सो गए। मंगलवार सुबह छह बजे ई-रिक्शा को चार्जिंग से हटाते समय बिजली ने पकड़ लिया। पिता को बिजली से पकड़े जाने पर बचाने की कोशिश में 19 वर्षीय बेटे कपिल, दूसरे बेटे सचिन उर्फ निगम और पत्नी किरन को भी बिजली ने पकड़ लिया। 
 
विज्ञापन

घटना की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग दौड़ कर आए। आनन फानन घर की बिजली काटी। जिसके बाद चारों को अलग किया। उपचार के लिए लेकर निकले। नगर के तीन निजी चिकित्सकों के यहां ले गए, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण भर्ती करने या देखने से इनकार कर दिया। 

जिसके बाद राकेश व कपिल को मुरादाबाद ले जा रहे थे, जबकि किरन व सचिन उर्फ निगम को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर मुरादाबाद को ले जाते समय पिता राकेश और पुत्र कपिल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। 

सचिन उर्फ निगम की हालत नाजुक होने के कारण उसे रेफर कर दिया गया। किरन गजरौला के एक निजी अस्पताल में ही भर्ती है। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें