फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बेलदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। अगवानपुर दीवान शुगर मिल के पास बृहस्पतिवार रात बेकाबू कार ने बेलदार को टक्कर मार दी। हादसे में बेलदार की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार दौड़ाकर भाग निकला।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमौली थानाक्षेत्र गुमसानी निवासी लोकपाल (40) बेलदार थे। वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कांठ रोड स्थित एक निर्माणाधीन फैक्ट्री की बाउंड्रीवाल बनाने का काम कर रहे थे। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लोकपाल शौच जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान बेकाबू कार ने बेलदार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर छजलैट की ओर भाग गया। हादसा देख पड़ोस में उनके अन्य बेलदार साथी मदद को दौड़ पड़े। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। सिर में चोट लगने के कारण लोकपाल के शरीर से बहुत ज्यादा खून बह गया था। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद लोकपाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस और साथी बेलदारों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। परिजन देर रात ही मुरादाबाद अस्पताल पहुंच गए। बेलदार की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिवार में पत्नी शीला, दो बेटे विनय, अशोक और चार बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें