फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत के प्रति रहे सावधान, कड़ाके की ठंड से कांप रहे दिल और दिमाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पीतलनगरी में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शहर में बीते एक सप्ताह से शीत लहर कहर ढा रही है। कड़ाके की ठंड पड़ने से कई गंभीर बीमारियां भी बढ़ गई हैं। दरअसल इससे दिल और दिमाग कांप उठा है। इस सर्दी से दिलए मधुमेह व हाइपरटेंशन के पुराने मरीजों के लिए तो खतरा साबित हो रही है। यही वजह है कि हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं बच्चों में विंटर डायरिया और हाइपोथर्मिया की शिकायत बढ़ रही है। चिकित्सकों ने कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियोंए बुजुर्ग और बच्चों को ठंड में घरों से बाहर निकलने से मना किया है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में दिन और रात के तापमान परिवर्तन के कारण कई बीमारियां की संभावना रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक ठंड में छह बीमारियां ज्यादा परेशान कर है। इनमें सर्दीए खांसी और सांस की समस्याए जोड़ों की समस्याए ब्लड प्रेशरए सीने में दर्द शामिल हैं। जोड़ों की समस्या से भी लोग इस मौसम में परेशान हो जाते हैं। इससे बचने के लिए मालिश और सही व्यायाम जरूरी है। ठंड में ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा ब्लड प्रेशर बढ़ने से हृदय संबंधी दिक्कतें हो सकती है। सर्दी बढ़ने की वजह से सीने में दर्द की समस्या हो सकती है। इस बीच अगर खांसी हो जाती है तो यह समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में ठंड से बचाव ज्यादा जरूरी है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ एनके मिश्रा कुमार ने बताया कि दिन में धूप निकलने की वजह से लोग कम कपड़े पहन रहे हैंए जबकि ऐसा करना खतरनाक है। दिन में भी गलन ज्यादा है। ऐसे में ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। इस मौसम में सर्दी, खांसी, जुकाम होना और गले में खराश होने की समस्या ज्यादा रहती है। इसलिए गुनगुने पानी का सेवन करें। ठंड की वजह से सिर में दर्द भी शुरू हो जाता है। इसलिए सिर को ढकने की जरूरत है। सर्दी के दिनों में अक्सर लोगों को सांस लेने में तकलीफ होती है। अस्थमा के रोगियों को इस मौसम में ज्यादा सतर्क रहना चाहिए।
विज्ञापन

सर्दी से करें अपना बचाव
सुबह बिस्तर छोड़ने के बाद तुरंत गर्म कपड़े जरूर पहनें।
मफलरए ग्लव्स के पूरे इंतजाम के साथ सें घर से बाहर निकलें।
साफ सफाई पर विशेष ध्यान देंए खाना खाने से पहले साबुन से हाथ धोएं।
बाहरी खानपान से परहेज करें। पौष्टिक भोजन करें।
प्राथमिक उपचारए ओआरएस का घोल बनाकर पिलाएंए ठंड से बचाकर रखए चिकित्सक से परामर्श करए नियमित दवा का सेवन कराएं।
गुनगुने पानी का सेवन करें। ज्यादा गरम पानी से स्नान न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें