फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बदल गई कहानी: टीएमयू हास्टल में चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटका छात्र, जाने वाला था घर; रिसेट किया फोन

Sun, 09 Jun 2024 05:52 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा (मुरादाबाद)

सार

मुरादाबाद की तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के बॉयज हॉस्टल में बीबीए के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि छात्र ने शनिवार रात खाना और फिर रूम में सोने चला गया, अगले ही दिन वह घर जाने वाला था। 
विज्ञापन
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के बॉयज हॉस्टल में बीबीए के छात्र की लाश पंखे से लटकी हुई मिली। रविवार की सुबह जब बीबीए के छात्र ने दरवाजा नहीं खोला तो हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर देखा की बीबीए का छात्र पंखे से लटका हुआ है। मामले की जानकारी संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को दी। पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और छात्र की लाश को अपने कब्जे में ले लिया है। छात्र की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन


आगरा के ग्वालियर रोड ब्राहमण सिटी निवासी अक्षय जैन पुत्र टीएमयू में बीबीए फाइनल ईयर का छात्र था। वह बॉयज हॉस्टल के कमरा नंबर 428 में रहता था। दो दिन पहले बीबीए के फाइनल एग्जाम समाप्त हुए थे, इसलिए उसके सभी रूम पार्टनर जा चुके थे। अक्षय जैन को रविवार को अपने घर जाना था। शनिवार की रात को वह हॉस्टल की मैस में खाना खाकर अपने कमरे में आ गया। इस दौरान उसने अपने कुछ दोस्तों से बातचीत की और फिर कमरे में आकर सोने चला गया। 

पूरी घटना की बनाई वीडियो

रविवार की सुबह जब काफी देर तक अक्षय का कमरा नहीं खुला तो हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने अक्षय जैन के दरवाजे को पीटा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पहले दरवाजे को थोड़ा सा तोड़ा और फिर देखा कि अक्षय जैन पंखे पर लटका हुआ है तो उन्होने दरवाजा तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो छात्रों ने बना ली है और पुलिस को सौंप दी है। 

मौके पर पहुंची पुलिस और फोरोंसिक टीम

मामले की जानकारी संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ पहुंचे। एएसपी अमरिंदर सिंह और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है। छात्र के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। छात्र के परिजन मुरादाबाद के चल पडे़ हैं। 

छात्रों ने हॉस्टल स्टाफ को दी सूचना

संस्थान के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि अक्षय जैन पुत्र राजेंद्र कुमार जैन टीएमयू में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल छात्रावास में रहता है। छात्र आगरा का रहने वाला है। एग्जाम कंप्लीट होने के बाद आज ही इस छात्र को घर जाना था, लेकिन आज सुबह 11:00 बजे के आसपास छात्रों ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी कि अक्षय जैन का रूम अंदर से लॉक है तथा नहीं खुल रहा है। हॉस्टल स्टाफ ने जाकर देखा तो वह पंखे से लटका था। तत्काल ही इसकी सूचना थाना पाकबड़ा पुलिस को दे दी गई।

मानसिक रूप से था परेशान

थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्र अक्षय जैन के पेपर समाप्त हो गये थे। उसे रविवार को अपने घर जाना था लेकिन वह घर नहीं गया। उसने चादर को अपने गले में बांध कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था। कमरे में उसकी दवाईयां भी मिली हैं।
विज्ञापन

आत्महत्या करने से पहले कर दिया अपना फोन डिलीट 

अक्षय जैन मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी मानसिक बीमारी की दवाईयां पुलिस को उसके कमरे से मिली हैं। कल शाम खानकर वह सोने चला गया था। उसने अपने दोस्तों से कहा था वह रविवार को सुबह अपने घर चला जायेगा । दोस्तों ने सोचा कि वह बिना मिले क्यों चला गया, इसलिए वह उसके कमरे पर गये थे। लेकिन कमरा अंदर से बंद था तो दोस्तों ने दरवाजा खोलने का प्रयास करना शुरू कर दिया। 

पुलिस ने जांच में पाया कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपना फोन पूरी तरह से डिलीट कर दिया है। अपनी सभी सोशल मीडिया से सभी फोटों को हटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ऐसा उसने क्यों किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें