रविवार की सुबह जब काफी देर तक अक्षय का कमरा नहीं खुला तो हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने अक्षय जैन के दरवाजे को पीटा, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पहले दरवाजे को थोड़ा सा तोड़ा और फिर देखा कि अक्षय जैन पंखे पर लटका हुआ है तो उन्होने दरवाजा तोड़ दिया। इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो छात्रों ने बना ली है और पुलिस को सौंप दी है।
मामले की जानकारी संस्थान प्रबंधन ने पुलिस को दी। थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर आ पहुंचे। एएसपी अमरिंदर सिंह और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने फोरेसिंक टीम को भी मौके पर बुला लिया है। पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम लिए भेजा है। छात्र के परिजनों को मामले की सूचना दी गई है। छात्र के परिजन मुरादाबाद के चल पडे़ हैं।
संस्थान के मीडिया प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि अक्षय जैन पुत्र राजेंद्र कुमार जैन टीएमयू में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था और हॉस्टल छात्रावास में रहता है। छात्र आगरा का रहने वाला है। एग्जाम कंप्लीट होने के बाद आज ही इस छात्र को घर जाना था, लेकिन आज सुबह 11:00 बजे के आसपास छात्रों ने हॉस्टल स्टाफ को सूचना दी कि अक्षय जैन का रूम अंदर से लॉक है तथा नहीं खुल रहा है। हॉस्टल स्टाफ ने जाकर देखा तो वह पंखे से लटका था। तत्काल ही इसकी सूचना थाना पाकबड़ा पुलिस को दे दी गई।
थाना प्रभारी सतेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। छात्र अक्षय जैन के पेपर समाप्त हो गये थे। उसे रविवार को अपने घर जाना था लेकिन वह घर नहीं गया। उसने चादर को अपने गले में बांध कर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली है। वह मानसिक रूप से परेशान था। उसका इलाज भी चल रहा था। कमरे में उसकी दवाईयां भी मिली हैं।
अक्षय जैन मानसिक रूप से काफी समय से परेशान चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। उसकी मानसिक बीमारी की दवाईयां पुलिस को उसके कमरे से मिली हैं। कल शाम खानकर वह सोने चला गया था। उसने अपने दोस्तों से कहा था वह रविवार को सुबह अपने घर चला जायेगा । दोस्तों ने सोचा कि वह बिना मिले क्यों चला गया, इसलिए वह उसके कमरे पर गये थे। लेकिन कमरा अंदर से बंद था तो दोस्तों ने दरवाजा खोलने का प्रयास करना शुरू कर दिया।
पुलिस ने जांच में पाया कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपना फोन पूरी तरह से डिलीट कर दिया है। अपनी सभी सोशल मीडिया से सभी फोटों को हटा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ऐसा उसने क्यों किया है।