कांठ। तहसील बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया के क्रम में सोमवार को सभी पदों पर प्राप्त नामांकन-पत्रों की चुनाव समिति द्वारा जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन-पत्र वैध पाए गए। साथ ही किसी भी पत्र पर कोई आपत्ति भी दर्ज नहीं की गई।
बार चुनाव समिति/एल्डर कमेटी अध्यक्ष महावीर सिंह की मौजूदगी में सोमवार को अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सहसचिव प्रशासन, सहसचिव पुस्तकालय, सहसचिव प्रकाशन, कार्यकारिणी सदस्य के दाखिल नामांकन-पत्रों की गहनता के साथ जांच की गई। चुनाव समिति के अनुसार सभी नामांकन-पत्र वैध पाए गए और किसी पर भी कोई आपत्ति नहीं आई। अब अधिवक्ता 13 अगस्त को मतदान करेंगे।
चुनाव समिति के अध्यक्ष महावीर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चौधरी चरन सिंह ढाका व डॉ. विनीत नैन, महासचिव पर शहजाद रफी, सुनील कुमार, मोहम्मद नाजिम सैफी व कपिल कुमार, कोषाध्यक्ष पद को मोहम्मद नौशाद एवं कपिल कुमार राणा के बीच चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शीशराम सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जीनत परवीन, अतुल कुमार, पारितोष भारती, सहसचिव प्रशासन भूपेंद्र सिंह, सहसचिव पुस्तकालय के लिए मोहम्मद सुहैल खान, सहसचिव प्रकाशन के लिए विनेश कुमार, कार्यकारिणी सदस्य पर अजहरउद्दीन, योगेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, हिमांशु धीर व सुनील कुमार का एक-एक नामांकन होने पर इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इस अवसर पर चुनाव समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, कोमल सिंह, सदस्य अजब सिंह सैनी, शहाबुद्दीन, मरगूब अहमद, दीप सिंह बिश्नोई, सुगम पंवार, संजीव कुमार बिश्नोई आदि रहे।