फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid Namaz Time 2024: ईदगाह में 17 जून को सुबह 7:30 बजे होगी बकरीद की नमाज, मुरादाबाद के बाजारों में रौनक

Sat, 15 Jun 2024 05:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बकरीद के मौके पर बाजारों में रौनक छाई हुई है। लोग इन दिनों जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शहर के ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह सुबह 7:30 बजे होगी। 
विज्ञापन
मुरादाबाद में बकरीद को लेकर लगा बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में ईदगाह मैदान में बकरीद की नमाज सोमवार की सुबह 7:30 बजे होगी। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने इसके समय का एलान किया। वहीं जुमे की नमाज के दौरान शांति सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन


ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 17 जून को मनाया जाएगा। जामा मस्जिद में बकरीद से पहले पड़े जुमे की नमाज में काफी भीड़ रही। जुमे की नमाज शहर के नायब इमाम सैयद मासूम अली आजाद ने पढ़ाई। बाद नमाज सभी ने मुल्क में तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे की दुआ की।

शहर इमाम हकीम सैयद मासूम अली आजाद ने ईदगाह में 7:30 बजे बकरीद की नमाज का एलान किया। उन्होंने लोगों से समय से पहले ईदगाह पहुंचने और नमाज बाद अपने घर जाकर कुर्बानी की अपील की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान साफ-सुफाई का ख्याल रखें। कुर्बानी के जानवर के अवशेष को इधर-उधर सार्वजनिक स्थान पर न फेंके, बल्कि उसे एक जगह एकत्र कर लें तथा नगर निगम की गाड़ी के आने पर उसी में डालें।

विज्ञापन

शहर की कुछ अन्य मस्जिदों में नमाज का समय

  • असालतपुरा बड़ी मस्जिद:  08:00 बजे
  • गलशहीद स्थित मदरसा जामेउलहुदा में 08:00 बजे
  • इंद्रा चौक चांद वाली मस्जिद 06:30 बजे
  • मस्जिद पक्काबाग:   06:15 बजे
  • गरियों वाली मस्जिद: 05:45 बजे
  • जाहिद नगर बिनकाब मस्जिद: 6:15 बजे
  • अखबार फैक्टरी रोड करूला मोती मस्जिद: 6:30 बजे
  • जीआईसी चौराहा स्थित किले वाली मस्जिद: 07:45 बजे
  • दीवान का बाजार मदरसा जामिया नईमियां में 07:30 बजे
  • चक्कर की मिलक टीले वाली मस्जिद: 08:00 बजे
  • मस्जिद जिगर कॉलोनी: 06:15 बजे
  • चक्कर की मिलक गौसिया मस्जिद: 07:00 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें