फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी देवी देवताओं संग बाबा नीब करौरी का हुआ अन्नादिवास

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। श्री राम बालाजी धाम बाबा नीब करौरी आश्रम गांव उमरी सब्जीपुर में धूमधाम से सप्तम बाबा नीब करौरी स्मृति उत्सव मनाया जा रहा है। समारोह के तीसरे दिन मंगलवार को बाबा नीब करौरी महाराज का अन्नादिवास किया गया। अनाज (गेहूं) में बाबा अन्य देवी-देवताओं के साथ रात भर निवास करेंगे। अन्नादिवास और हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह यज्ञाचार्यों ने सभी दस दिशाओं से, चारों वेदों से, नवग्रह देवताओं, इष्ट देवताओं का आह्वान किया। पंचाक पूजन और रुद्राभिषेक कर महामृत्युंजय मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ किया गया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने 51 हजार आहुतियां दीं। इसके बाद भगवान गणेश, श्रीराम दरबार, शिव परिवार, मां दुर्गा, मां काली, बालाजी महाराज, बाबा नीब करौरी महाराज सहित सभी की मूर्तियां अनाज में रखी गई हैं। रात भर सभी भगवान अनाज में ही निवास करेंगे। अन्नादिवास और हवन-पूजन के बाद बाबा नीब करौरी और सभी देवताओं की आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सभी धार्मिक अनुष्ठान काशी के आचार्य डॉ. घनश्याम त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में कराए जा रहे हैं। उनके साथ पंडित सुरेंद्र शुक्ल, पंडित राजकिशोर त्रिपाठी, पंडित रामललित पांडेय, पंडित कन्हैया त्रिपाठी, पंडित विवेक दुबे, पंडित कमलेश पांडेय, पंडित आलोक शुक्ल ने पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें