फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से मिला फार्मासिस्टों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें दोबारा मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी एवं संगठन की प्रमुख मांगों को उनके समक्ष रखा।
विज्ञापन

सीएचसी, पीएचसी, जिला चिकित्सालयों में पदों के मानक के संशोधन पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएचसी को दो फार्मासिस्टों के सहारे 24 घंटे संचालन में आ रही परेशानियों व मरीजों को गुणवत्ता न मिलने की बात रखी। वेतन उच्चीकरण, पदनाम परिवर्तन, नुस्खा लिखने का अधिकार दिए जाने सहित अन्य मांगों को सीएम के सामनेरखा गया। जिसपर सीएम ने जल्द मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री उमेश मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय कुमार पांडेय, सुशील कुमार त्रिपाठी शामिल रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें