फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी की शत्रु संपत्ति पर प्रशासन का कब्जा, खाली होने लगे भवन.. सात दिन का मिला समय

Mon, 29 Jul 2024 01:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर प्रशासन ने कब्जा ले लिया है। दो भवनों को भी खाली का नोटिस कॉलेज प्रबंधन को दिया गया है। इसके लिए सात दिन का समय दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि समय पूरा होने के बाद दोनों भवनों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
आजम खां की जौहर विवि में जांच करने पहुंची टीम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता आजम खां के ड्रीम प्रोजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम पूरा कर लिया गया है। इस बीच शत्रु संपत्ति में शामिल दो भवनों को खाली करने के नोटिस मिलने के बाद जौहर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भवनों को खाली करने का काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


हालांकि प्रशासन की ओर से दोनों भवनों को खाली करने के लिए सप्ताह भर की मोहलत दी है। प्रशासन नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद इन दोनों भवनों को भी अपने कब्जे में ले लेगा। सपा नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने का काम पिछले तीन दिन से चल रहा है।

रविवार को लगातार चौथे दिन भी यूनिवर्सिटी में शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का काम होता रहा। अधिकारियों का दावा है कि शत्रु संपत्ति के दायरे में आए दो भवनों को छोड़कर अब शत प्रतिशत शत्रु संपत्ति को कब्जे में ले लिया गया है। सपा नेता आजम खान इस वक्त सीतापुर जेल में सजा काट रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी जौहर यूनिवर्सिटी में 13.08 हेक्टेयर जमीन शत्रु संपत्ति है। शत्रु संपत्ति विभाग की ओर से जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित जमीन का सीमांकन करने के साथ ही उस पर कब्जा लेने के आदेश प्रशासन को दिए गए थे।

इसके बाद एसडीएम सदर मोनिका सिंह व नायब तहसीलदार गौरव बिश्नोई व शत्रु संपत्ति विभाग के पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम बृहस्पतिवार से जमीन की पैमाइश और इसे कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी थी।

रविवार को चौथे दिन यहां पर सीमांकन का काम चला, इस दौरान पिलर भी लगाए गए। अधिकारियों ने बताया कि भवन छोड़कर शत्रु संपत्ति को कब्जे में ले लिया गया है। इस बीच यूनिवर्सिटी प्रशासन ने नोटिस मिलने के बाद दोनों भवनों को खाली कराने का काम शुरू कर दिया है।

जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति को कब्जे में लेने का काम पूरा हो चुका है। दोनों भवनों को खाली करने के लिए सात दिन का समय दिया गया है, उसके बाद कब्जे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि दोनों भवनों को खुद ही खाली करना शुरू कर दिया है। समयावधि पूरी होने के बाद इन दोनों भवनों को सील कर दिया जाएगा। - प्रशांत कुमार, पर्यवेक्षक शत्रु संपत्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें