फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजम खां स्वस्थ, दिल्ली से पहुंचे रामपुर -00

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां शनिवार की सुबह रामपुर पहुंच गए। वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। फिलहाल उनकी सेहत सही बताई जा रही है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुए थे। उन्हें 29 मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही वे चिकित्सकों की टीम की निगरानी में थे। अस्पताल में आजम खां से सपा प्रमुख अखिलेश यादव और फारूख अब्दुल्ला समेत कई नेताओं ने मुलाकात की थी। अब उनकी तबीयत ठीक है। जिसके बाद शनिवार सुबह आजम खां रामपुर आ गए। उनके आते ही रामपुर की सियासी सरगर्मी तेज हो गई हैं। उनके आवास पर तमाम मिलने वाले पहुंचे, जिनसे उन्होंने बात की। हालांकि रामपुर लोकसभा उप चुनाव को लेकर उन्होंने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें