फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान कर्मियों की इम्युनिटी बढ़ाएगी आयुष रक्षा किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में होने वाले इस चुनाव में मतदान कर्मियों को आयुष रक्षा किट दी जाएगी। जो मतदान कर्मियों की इम्युनिटी बढ़ाएगी। इस किट में आयुष काढ़ा के साथ च्यवनप्राश, अणु तेल, संशमनी वटी मिलेगी। जिले में ये किट 22738 मतदान कर्मियों, हेल्थ वर्करों, फ्रंटलाइन वर्करों को किट देने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

दूसरी लहर में हुए पंचायत चुनाव में संक्रमण से कई मतदान कर्मियों की जान चली गई थी। बड़ी संख्या में मतदान कर्मी संक्रमित भी हुए थे। इससे सबक लेते हुए विधानसभा चुनाव में ड्यूटी करने वाले मतदान कर्मियों आयुष रक्षा किट देने का निर्णय लिया गया है। एक किट की कीमत करीब एक हजार रुपये बताई जा रही है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि चुनाव ड्यूटी करने वाले सभी कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्करों, हेल्थ वर्करों को आयुष विभगा की ओर से आयुष रक्षा इम्युनिटी बूस्टिंग किट दी जाएगी। किट में इम्युनिटी बढ़ाने वाले पोषक तत्व हैं। जिले में 22738 कर्मचारियों को आयुष रक्षा किट देने का लक्ष्य है। 5200 किट उपलब्ध है। 18000 किट मंगाई गई। चार फरवरी को होने वाले प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को किट वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें