फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों को किडनी और प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक मुरादाबाद क्लब में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में सुभाष वार्ष्णेय द्वारा उन सदस्यों को बधाई दी गई जिनका रविवार को जन्मदिन था। इसके बाद डॉ इरपान अहमद ने वरिष्ठ नागरिकों को किडनी और प्रोस्टेट से संबधित बीमारियों की जानकारी दी। डॉ मोहम्मद तारिक ने हड्डियों और रीढ़ से संबंधित बीमारियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। साथ ही नियमित व्यायाम और योगा करने की सलाह दी। बैठक में नवरात्री, महावीर जयंती, आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी गईं और वक्ताओं ने अपने विचार रखे। संगठन के चेयरपर्सन की ओर से सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक की समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस मौके पर जीएस सिंह चौहान, विपिन सरन अग्रवाल, एससी वार्ष्णेय, एके वर्मा, डॉ एसके रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें