फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को रास्ते से अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, युवक पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बीमार ताई को देखने के बाद घर लौट रही युवती को रास्ते से अगवा कर एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आ जाने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 अप्रैल को वह अपनी बीमार ताई को देखने गई थी। वापस लौटते समय रास्ते में खड़े रोहित ने उसे पकड़ लिया। उसका मुंह बंद कर करके जबरन उसे उठा कर पास के ही एक खेत में बने कमरे में ले गया और दुष्कर्म की कोशिश की। युवती ने बताया कि इस बीच उसने शोर मचा दिया। जिसे सुन कर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें