नशा देकर शिक्षिका से होटल में किया दुष्कर्म
कोल्ड डि्रंक में नशा देकर शिक्षिका से होटल में दुष्कर्म किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र को रहने वाली महिला शिक्षिका ने बताया कि 2021 में कोरोना काल के दौरान उसके पति मौत हो गई थी।
उसका आठ वर्षीय बेटा है।महिला का कहना है कि पति की मौत के बाद से गौरव उस पर गंदी नजर रखता है। दिसंबर 2023 में महिला अपने स्कूल जा रहीं थी। हरथला में मुस्कान अस्पताल के सामने गौरव उसको मिल गया। आरोपी बहाने से महिला को एक होटल ले गया, जहां उसने महिला को कोल्ड डि्रंक में नशा देकर बेहोश कर लिया।
इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए। आरोपी अश्लील फोटो अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने फिर से दबाव बनाकर होटल में बुला लिया। यहां आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने इस घटना के बारे में आरोपी की पत्नी एकता विश्नोई को बताया। महिला उल्टा उसको व उसके रिश्तेदारों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी। उसने आठ वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी जेल भेज दिया गया है।