फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट हाउस में देह व्यापार: संचालक समेत दो गिरफ्तार, दो युवतियां कराई मुक्त, पुलिस ने मारा छापा तो मच गई भगदड़

Sat, 07 Sep 2024 09:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में छापा मार देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने संचालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो युवतियों को भी मुक्त कराया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में पकड़े गए आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से गेस्ट हाउस संचालक और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर दो युवतियां मुक्त कराई हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए हैं।  

विज्ञापन


प्रयागराज के एनजीओ फ्रीडम फर्म के लाइजिंग ऑफिसर रेमिन जॉन और सोशल वर्कर कुंजा कुमारी ने मुरादाबाद पहुंचकर पुलिस अफसरों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है।

एसएसपी सतपाल अंतिल ने कोतवाली सीओ सुनीता दहिया और एएचटीयू प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। 15 सदस्यों की टीम ने बृहस्पतिवार देर रात रेलवे स्टेशन के सामने स्थित श्री साईं गेस्ट हाऊस में दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के मिटरौली निवासी रजत और पीलीभीत के पूरनपुर थाना क्षेत्र के अहमदनगर निवासी जाने आलम को दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि रजत ही गेस्ट हाउस का संचालन कर रहा था जबकि दूसरा आरोपी जाने आलम ग्राहक है।

दो युवतियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराने के बाद उन्हें परिवारों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि रजत और जाने आलम के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। गेस्ट हाउस को सील करा दिया गया है।

शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले क्षेत्र रेलवे स्टेशन रोड किनारे लंबे समय से देह व्यापार चल रहा था लेकिन क्षेत्रीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। प्रयागराज के एनजीओ के पदाधिकारियों ने शिकायत की तो पुलिस हरकत में आई। इसके बाद गेस्ट हाउस पर छापा मारा गया तब देह व्यापार का खुलासा हुआ।

लड़कियों के फोटो व्हाट्सएप पर भेजी जाती 

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी रजत गेस्ट हाउस चला रहा था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह ऐसी लड़कियों की तलाश में रहता है जिन्हें रोजगार व पैसों की जरूरत होती है। रुपये देने का लालच देकर लड़कियों को अपने गेस्ट हाउस में बुला लेता था।

इसके बाद आरोपी उनसे देह व्यापार करता था। आरोपी इन लड़कियों के फोटो अपने मोबाइल में खींच लेता था। इसके बाद व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों को फोटो भेजकर उन्हें बुला लेता था।

विज्ञापन

तीन साल पहले हुई थी हत्या

तीन साल पहले इसी गेस्ट हाउस में एक युवक एक लड़की को लेकर यहां पहुंचा था। इसके बाद आरोपी उसकी हत्या करने के बाद भाग गया था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि आरोपी ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था।

उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो हत्या करने के बाद भाग गया था। तब गेस्ट हाउस को बंद कर दिया गया था लेकिन आरोपी ने फिर से यहां धंधा शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें