फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखनाथ मंदिर पर हमले को लेकर संभल में एटीएस ने दी दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने की साजिश के तार संभल से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इसी क्रम में एटीएस की टीम ने मंगलवार को संभल के मियां सराय में एक व्यक्ति की तलाश में दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। कुछ दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। एटीएस टीम की दबिश की सूचना पर नगर में हड़कंप मचा रहा। टीम अभी संभल में बनी हुई है।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह दस बजे पहुंची एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और मियां सराय निवासी एक व्यक्ति के घर पर दबिश देने के लिए सहयोग मांगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम एटीएस के साथ मियां सराय पहुंची। दबिश में वो शख्स नहीं मिला, जिसकी एटीएस को तलाश है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाले अहमद मुर्तजा अब्बासी के संपर्क में संभल निवासी इस व्यक्ति के होने की जानकारी एटीएस को मिली है। इसके चलते संभल में दबिश दी गई है। गोरखपुर में जो हमलावर पकड़ा गया है, वह काफी लोगों के संपर्क में है।
विज्ञापन

00
एटीएस की टीम का ऑपरेशन गोपनीय होता है। वह ऑपरेशन के बारे में स्थानीय पुलिस को नहीं बताते हैं। टीम ने स्थानीय पुलिस से सहयोग मांगा था जो दिया गया है। टीम किस व्यक्ति की तलाश में है इसकी जानकारी नहीं है और किस मामले में टीम तलाश कर रही है इसकी भी जानकारी एटीएस की टीम ने नहीं दी है।
विज्ञापन

- चक्रेश मिश्र, पुलिस अधीक्षक, संभल
00
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर प्रकरण में एटीएस की टीम संभल आई है। गोपनीय तरीके से कुछ बिंदुओं पर जांच कर रही है।
- शलभ माथुर, डीआईजी, मुरादाबाद
00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें