फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकलने लगे एटीएम से दो हजार के नोट

Sat, 19 Nov 2016 02:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
currency
विज्ञापन
नोटों की किल्लत अब धीरे धीरे पटरी पर लौटने लगी है। बैंकों से भीड़ में कुछ हद तक कमी आई है । इसके अलावा एटीएम से भी अब 2 हजार रुपये का नोट निकलने लगा है। शहर में 110 एटीएम हैं। जिसमें 60 से 65 एटीएम से रुपये निकल रहे हैं।
विज्ञापन


जबकि बाकी करीब 50 एटीएम लंबे समय से बंद पड़े हैं। उन्हें भी दुरूस्त किया जा रहा है। आने वाले समय में ये एटीएम भी रकम उगलते नजर आएंगे। आठ नंवबर की रात आठ बजे पीएम नरेंद्र मोदी ने पांच सौ और हजार के नोट बंद करने की घोषणा की थी।

तब से ही बैंक और एटीएम के बाहर लोगों की लाइनें लगी हुई हैं। बैंक में नोट लेने में असफल होने वाले लोग एटीएम पर जाकर लग जाते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा था। लेकिन दस दिन बीतने के बाद भी लाइनों में मामूली से कमी आई। शहर की करीब 11 लाख आबादी पर मात्र 110 एटीएम हैं।
विज्ञापन


उसमें भी केवल 60 से 65 प्रतिशत एटीएम ऐसे हैं। जहां से रकम निकल रही है। बाकी के एटीएम बंद पड़े हैं। मुरादाबाद ही नहीं दूसरे शहर में भी ऐसे ही हालात हैं। जिस पर आरबीआई ने नाराजगी जताते हुए आदेश दिया है कि एटीएम से अगर रकम खत्म हुई तो ब्रांच मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसके बाद से ब्रांच मैनेजर हरकत में आ गए हैं। एटीएम में 2 हजार का नोट डाल दिया गया। इसके अलावा जो एटीएम में बंद पड़े हैं। उन्हें भी दुरूस्त करने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। शहर में पीएनबी के 28 एटीएम में से 20 चालू हैं। बाकी 8 को चालू किया जा रहा है।

दिल्ली रोड स्थित पीएनबी के एटीएम में दो हजार रुपये के नोट निकल रहे हैं। एसबीआई के 38 एटीएम में 19 चालू हैं और 19 को भी दुरूस्त किया जा रहा है। इलाहाबाद, एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बदौड़ा, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी के अलावा अन्य निजी कंपनी के एटीएम भी दुरूस्त किए जा रहे हैं। आने वाले समय में नोटों  की दिक्कत दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें